Train Stunt Video: चलती ट्रेन पर स्टंट करना पड़ गया भारी, दे गया जिंदगी भर की सीख

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

चलती ट्रेन पर स्टंट करने का वीडियो आपने कई बार देखा है। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन पर स्टंट करने की कोशिश करता है। लेकिन होता है उसकी उम्मीद से बिल्कुल उलट। यह घटना उसके लिए जीवन भर की सीख देने वाला है।

एक शख्स चलती हुई ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश करता है। ट्रेन की स्पीड तेज है और वह शख्स दरवाजे के पास सीढ़ियों से नीचे उतर रहा है। तभी कोई दूसरा व्यक्ति उसका वीडियो बना रहा होता है। वह शख्स जैसे ही चलती ट्रेन से अपना पैर नीचे रखता है, नीचे पड़े पत्थरों पर उसका पैर असंतुलित होता है और वह नीचे गिर जाता है। तभी ट्रेन से लोगों के चीखने की आवाजें आती हैं।

वह ट्रेन से नीचे पटरियों के पास गिर जाता है और ट्रेन तेजी से आगे बढ़ती जाती है। उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह ट्रेन के पहियों के नीचे नहीं आया, वरना आज उसके परिवार के लिए जीवन भर का दुख सहन करना होता। संभवत: उस युवक को अपने किए गए गलती का एहसास हुआ होगा, जो अब यह उसके लिए जीवन भर की सीख है।

यह वीडियो रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर पेज पर लोगों को जागरूक करने के लिए शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि चलती हुई ट्रेन से उतरना-चढ़ना जानलेवा है, इन्हें देखिए स्टंट के चक्कर में अपनी जान से हाथ धो बैठते, लेकिन हर बार किस्मत इनके साथ नहीं होगी।

रेल मंत्रालय ने लोगों से अनुरोध किया है कि कृपया ऐसा ना करें और दूसरों को भी ना करने दे, जीवन अमूल्य है, स्टंट के चक्कर में अपनी जिंदगी को दांव पर ना लगाएं।

Similar News