रायडू थे स्टैंडबाय, लेकिन कोहली-शास्त्री ने मयंक को दिया मौका, ले लिया संन्यास

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:08 GMT

चोट के कारण ऑलराउंडर विजय शंकर के आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से बाहर होने और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किए जाने ने सभी को हैरानी में डाल दिया है.

एम.एस.के प्रसाद के नेतृत्व में चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करते समय अंबति रायडू को रिसर्व बल्लेबाज के रूप में चुना था, लेकिन उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टूर्नामेंट में खेलने के लिए इंग्लैंड बुलाया गया ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरी मिनट में चयनकर्ताओं ने अपना निर्णय क्यों बदला.

आईएएनएस को एक सूत्र ने बताया कि रायडू की बजाय मयंक को टीम में शामिल करने का निर्णय पांच सदस्यीय चयन समिति ने नहीं टीम प्रबंधन ने लिया.

सूत्र ने कहा, 'टीम प्रबंधन ने साफ कर दिया था कि वे चोटिल शंकर की जगह मयंक को टीम में शामिल करना चाहते हैं. चयनकर्ताओं का इस पर चर्चा करने का कोई सवाल ही नहीं था.'

ऐसा माना जा रहा है कि सलामी बल्लेबाज मयंक के टीम में शामिल होने से लोकेश राहुल को दोबारा मध्यक्रम में भेजा सकता है जिससे टीम का संतुलन और बेहतर होगा. हालांकि, सूत्र ने बताया कि इंडिया-ए के लिए मयंक के दमदार प्रदर्शन ने उन्हें वर्ल्ड कप का टिकट दिलाया.

सूत्र ने कहा, 'अगर आप 'ए' टीम के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में मयंक का रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने चार पारियों में दो शतक के साथ 287 रन बनाए. लीस्टरशायर के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में आप उनके 151 रन को नहीं भूल सकते. वह सीरीज भी जून और जुलाई में खेली गई थी. आम धारणा यही है कि वह बहुमुखी हैं और किसी भी परिस्थिति के अनुकूल हो सकते हैं.' भारतीय टीम शनिवार को श्रीलंका का सामना करेगी.

वर्ल्ड कप-2019 में दो भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद मौका नहीं मिलने पर अंबति रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. रायडू ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में नहीं खेलेंगे, जबकि विदेशों में अन्य टी-20 लीग खेलने के लिए तैयार हैं.

Similar News