ये 18 ट्रेनें रही निरस्त, 50 लाख से ज्यादा का रेलवे ने दिया रिफंड...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:06 GMT

पूर्वा एक्सप्रेस हादसे के बाद दिल्ली-इलाहाबाद रूट की ट्रेनों का संचालन रविवार को भी अस्तव्यस्त रहा। कानपुर के रूमा रेलवे स्टेशन की अप और डाउन लाइन भले ही रेलवे ने शनिवार की रात खोल दी लेकिन, इस रूट की तमाम ट्रेनें रविवार को भी निरस्त रहीं। निरस्त होने वाली प्रमुख ट्रेनों में इलाहाबाद-मथुरा एक्सप्रेस, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इस दौरान ट्रेनों को निरस्त कर दिए जाने से रेलवे ने बीते दो दिन के दौरान 50 लाख रुपये से ज्यादा का रिफंड  भी दिया है।

शुक्रवार की रात पूर्वा एक्सप्रेस के दस कोच पटरी से उतर जाने के बाद से ही दिल्ली-इलाहाबाद रूट पर रेल संचालन लड़खड़ाया हुआ है। शनिवार को जहां 25 ट्रेनें निरस्त की गईं तो वहीं रविवार को निरस्त होने वालीं ट्रेनों की संख्या 18 रही। इस दौरान दिल्ली रूट की तमाम ट्रेनें घंटों लेट भी रहीं। पटना राजधानी एक्सप्रेस 13.46 घंटे तो वहीं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 13 घंटे तक लेट रही। इसके अलावा मगध एक्सप्रेस, हावड़ा राजधानी, महाबोधि एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस समेत दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें रविवार को दो से दस घंटे तक विलंबित रहीं। ट्रेनों के देरी से आने की वजह से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई।  वहीं शनिवार को निरस्त हुई हमसफर एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर और संगम एक्सप्रेस के निरस्त होने की वजह से रेलवे को क्रमश: 21 लाख, 7.59 लाख एवं 4.93 लाख रुपये का रिफंड यात्रियों को देना पड़ा। ओवरऑल दो दिन में ही रेलवे ने 50 लाख से ज्यादा का रिफंड यात्रियों को दिया। एनसीआर के पीआरओ  सुनील गुप्ता ने बताया कि सोमवार को भी कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। उन्होंने बताया कि पूर्वा एक्सप्रेस हादसे की जांच के लिए 23 अप्रैल को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल एके जैन दिन में 12 बजे से शाम छह बजे तक कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर घटना के संबंध में रेलकर्मियों एवं अन्य लोगों से मिलेंगे। आज ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त 12562 स्वतंत्रता सेनानी,12818 आनंद विहार -हटिया, 12368 आनंद विहार-भागलपुर, 12404 जयपुर-इलाहाबाद, 12487 जोगबनी-आनंद विहार, 64591 सूबेेदारगंज-कानपुर मेमू, 64592 कानपुर-सूबेदारगंज मेमू, 22441 चित्रकूट-कानपुर इंटरसिटी, 22442 कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी, 12873 हटिया-आनंद विहार, 12874 आनंद विहार-हटिया। 

Similar News