यहाँ मिला लापता एयरक्राफ्ट एएन-32 का मलबा, 3 जून को उड़ान भरने के बाद टूट गया था संपर्क

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

नई दिल्ली: पिछले 8 दिनों से भारतीय वायुसेना के लापता विमान एएन-32 का मलबा मिल गया है। एनएन-32 विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश के सियांग में मिला है। बता दें कि इस विमान में कुल 13 लोग सवार थे। एएन 32 ने असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरा था और उसका गंतव्य अरुणाचल के मेनचुका था। जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के बाद करीब 1 घंटे बाद विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया।

पिछले 9 दिनों से एएन-32 विमान की खोज जोरशोर से जारी थी। खराब मौसम की वजह से भारतीय वायुसेना को अपने खोज अभियान को रोकना पड़ा। विमान में 13 लोग सवार थे, जो अरुणाचल प्रदेश जाने के क्रम में लापता हो गया था।

बुधवार को वायुसेना ने रूसी मूल के परिवहन विमान की तलाश के लिए एसयू-30 जेट लड़ाकू विमान, सी130 जे, एमआई17 और एएलएच हेलीकॉप्टरों को लगाया।

तलाशी अभियान असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के बीच सघन वन क्षेत्रों में किया जा रहा था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह -कार्टोसैट और आरआईसैट भी क्षेत्र की तस्वीरें लीं। पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल आर.डी. माथुर तलाशी व बचाव अभियान को देख रहे थे। इस बीच भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी लापता कर्मियों के परिजनों से बातचीत करते रहे ।

Similar News