मेरे नाम से डरते हैं पीएम, मुझे हराने मोदी जी की पूरी टीम भोपाल में रहेगी : DIGVIJAY SINGH
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
ब्यावरा में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ चार नाम लेते हैं राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और दिग्विजय सिंह। वे दिग्विजय सिंह के नाम से डरते हैं। इस कारण मोदीजी की पूरी टीम दिग्विजय सिंह को हराने के लिए भोपाल में डेरा डालेगी, क्योंकि मप्र में सबसे बड़ा कांटा तो दिग्विजय सिंह है।
भाजपा नेताओं ने कमीशन खाया उन्होंने कहा कि नोटबंदी के नाम पर भाजपा नेताओं ने कमीशन खाया है। यह एक स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया था। गुजरात में भाजपा के एक पूर्व विधायक ने मोदीजी को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि पार्टी अध्यक्ष के लोग नोटबंदी में कमीशन खा रहे हैं। इस आरोप पर हिम्मत है तो मेरे खिलाफ कोर्ट जाएं। मैं तथ्यों के साथ आरोप लगाता हूं। यही कारण है कि भाजपा दिग्विजय सिंह से नाराज रहती है।