मध्यप्रदेश : जल्दी करे, महीने में जमा करने होंगे सिर्फ 84 रुपये, सीधे आपके खाते में आएंगे 24000

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:04 GMT

भोपालः आमतौर पर एक व्यक्ति अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाता है या सिनेमाधर में कोई मूवी देखने जाता है, तो उसके हज़ार-दो हज़ार रुपये खर्च होना आम सी बात है। ये एक ऐसा खर्च है जो लगभग हर व्यक्ति महीने में एक ना एक बार तो करता ही है। इसका औसत देखा जाए तो हर व्यक्ति साल में कम से कम पंद्रह से बीस हजार रुपये इन चीजों पर खर्च कर ही देता है। आप सोच रहे होंगे कि, कोई व्यक्ति अपनी खुशी के लिए कितना भी खर्च करे इसमें चर्चा की क्या बात है? आपको बता दें कि, इस खर्च के बारे में चर्चा करना इसलिए ज़रूरी था। क्योंकि, ये खर्च कर लेना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान होता है। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि, भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऐसी योजना है, जिसमें सौ रुपये से भी कम निवेश करने पर आपको सालाना हजारों रुपये का लाभ हो सकता है, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन ये सौ फीसदी सच है और ये लगभग हर व्यक्ति के लिए संभव भी है। तो आइये जानते हैं सरकार द्वारा चलाई जा रही इस खास योजना के बारे में...।

मोदी सरकार की कल्याणकारी योजना

साल 2015 में मोदी सरकार द्वारा शुरु की गई अटल पेंशन योजना से अब देश के करोड़ों लोग जुड़ चुके हैं। लेकिन अब भी देश के कई लोग इस योजना का लाभ उठाने से वंचित हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, कई लोगों को अब तक इस खास योजना के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए आज हम आपको इस योजना के बारे में जानकारी देंगे, ताकि आप भी ना के बराबर निवेश करके जीवन के एक पड़ाव पर इसका लाभ ले सकें।

अटल पेंशन योजना के बारे में खास

इस पेशन योजना के तहत व्यक्ति को हर महीने सिर्फ 84 रुपये राशि जमा करनी होगी। इसके बाद कुछ सालों में सरकार द्वारा आपके खाते में 24000 रुपये सालाना की दर से खर्च के लिए दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ आपको 60 साल की उम्र के बाद से मिलना शुरु हो जाएगा। भारत सरकार द्वारा इस योजना को अलग अलग श्रेणी में बांटा गया है। इसके अंतर्गत आप 54 रुपये से लेकर 1454 रुपये तक की राशि हर महीने इस योजना के तहत जमा कर सकते हैं। यह आप पर निर्भर करता है। यानि जितनी राशि हर माह की दर से आप इस योजना में जमा करेंगे, उतना ही लाभ आपको मिलेगा।

60 साल के बाद नहीं देनी होगी कोई किस्त

इस योजना से जुड़ने पर के बाद 60 साल की उम्र के बाद आपको इसका मुनाफा मिलना शुरु हो जाएगा। ये मुनाफा योजना के तहत जमा की गई राशि के अनुसार होगा। इससे आप उम्र के एक पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी आसानी से अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि, 60 साल की उम्र के बाद आपको हर माह जमा की जाने वाली किस्त भी नहीं देनी होगी।

योजना की शर्तें

सराकर की इस कल्याणकारी योजना से जुड़ने के लिए कुछ शर्तें भी लागू की गई हैं। सबसे पहली तो ये कि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 40 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके अलावा आपका जनधन खाता होना भी भी आवश्यक है। साथ ही आधार कार्ड भी होना आवश्यक है। योजना की ज्यादा से ज्यादा उम्र 40 वर्ष इसलिए रखी गई है क्योंकि, इससे जुड़ने के बाद व्यक्ति को कम से कम 20 साल किश्त की राशि जमा करनी होगी।

Similar News