मध्यप्रदेश के लोगो के लिये खुशखबरी, इस फॉर्म को भरने पर सिर्फ 328 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, 140 रुपये सब्सिडी भी
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
भोपालः गैस सिलेंडर की घटती-बढ़ती कीमतों से आज हर आम व्यक्ति परेशान हैं। लेकिन मोदी सरकार ने आम लोगों की इस चिंता को दूर करते हुए बड़ा फैसला लिया है। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल कड़ी मेहनत करने की तैयारी में जुट गए हैं। इधर, केन्द्र की मोदी सरकार देशवासियों को योजनाओं के जरिये लुभाने की कोशिश कर रही है। इसी के तहत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की सौगात देने के बाद अब मोदी सरकार बेहद कम कीमत में देशवासियों को एलपीजी गैस सिलेंडर मुहय्या करा रही है।केन्द्र सरकार की ओर से जारी आदेश की जानकारी देते हुए राजधानी भोपाल स्थित गैस एजेंसी के मेनेजर रणजीत सिंह ने बताया कि, सरकार की ओर से सभी गैस कंपनियों को आदेश जारी हुए हैं, जिसके तहत एजेंसियों से मिनिमम कीमत में मिनी गैस सिलेंडर देने की योजना है। सरकार के इस आदेश से छोटे परिवार के मध्यम वर्गीय लोगों को बड़ा लाभ होगा।
मोदी सरकार की है खास योजना
अगर आप भी गैस सिलेंडर की बढ़ती घटती कीमतों से परेशान हैं, तो आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ उठा सकते हैं। सिंह ने बताया कि, योजना के तहत आपको सिर्फ 328 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिला करेगा। साथ ही, सरकार की ओर से आपको 140 रूपए की सब्सिडी भी दी जाएगी।
नज़दीकी गैस एजेंसी पर करें संपर्क
बता दें कि मोदी सरकार ने एक नया फैसला लिया है। हालांकि आपको इसका लाभ पाने के लिए गैस एजेंसी में एक फॉर्म भरना होगा। इसके बाद से आपको 328 रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा ही। साथ ही, इस गैस सिलेंडर पर आपको 140 रूपए की गैस सब्सिडी भी दी जाएगी। इसके लिए आपको सिर्फ अपने नजदीकी गैस एजेंसी में फॉर्म भरना होगा। एजेंसी से ही आप इस योजना से जुड़ी स्पष्ट जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
देशभर में बिछाई जाएगी गैस पाइप लाइन
इसके साथ ही, मोदी सरकार अब आपका घर तक गैस पाइपलाइन बिछाने की भी तैयारी में जुटी हुई है। यानी जल्दी ही देशवासियों को गैस सिलेंडर के बोझ से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसका प्लांट बनाने के लिए देशभर में कई जगहों को चयनित भी कर लिया गया है। जल्दी ही प्रोजेक्ट पर मुस्तैदी से काम शुरु भी कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार इस सुविधा को पूरे भारत में उपलब्ध कराएगी।