भारतीय मूल की पत्नी की 59 बार चाकू मारकर की हत्या, फिर ब्रिटिश पति को....

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:06 GMT

लंदन. ब्रिटेन की अदालत ने भारतीय मूल की पत्नी की 59 बार चाकूओं से गोदकर हत्या करने वाले ब्रिटिश पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी लॉरेंस ब्रांड ने पिछले साल क्रिसमस के दिन झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया था। उसने पत्नी एंजेला मित्तल (41) की हत्या करने के लिए दो चाकूओं का इस्तेमाल किया था। अब ब्रांड को कम से कम 16 साल और 8 महीने की सजा काटनी होगी।

जज हीथर नॉर्टन ने ब्रांड से कहा, ‘‘तुमने बाथरूम में पत्नी की हत्या की। उसे 59 बार चाकू मारा गया। हत्या के वक्त जब चाकू टूट गया तो तुम किचन में जाकर दूसरा चाकू ले आए। यह जघन्य अपराध है।’’ फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर कहा गया है कि इतने हमले झेलने के बाद भी पीड़िता जिंदा थी और खुद को बचाने की कोशिश कर रहती रही।

आरोपी ने एंबुलेंस से पहले पुलिस को कॉल किया पुलिस के मुताबिक, एजेंला का शव बर्कशायर स्थित घर में मिला था। उसकी गर्दन और सीने में जख्म थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने एंबुलेंस बुलाने की बजाय सीधे इमरजेंसी नंबर 999 पर कॉल किया। पुलिस घटनास्थल पहुंची तो एजेंला की मौत हो चुकी थी। कोर्ट के फैसले के बाद एजेंला के पिता भरत और मां कमला मित्तल ने कहा कि बेटी बहुत खुश मिजाज थी। हमेशा दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करती थी। वह सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ती थी।

Similar News