भारत ने Super Over में जीता लगातार दूसरा मैच, न्यूजीलैंड पर बनाई 4-0 से बढ़त

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

विराट कोहली के चौके से भारत ने लगातार दूसरा मैच सुपर ओवर में जीता. सुपर ओवर में न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन मुनरो और टिम सेफट बल्लेबाजी के लिए उतरे. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर किया. सुपरओवर में न्यूजीलैंड ने 13 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 14 रनों का टारगेट दिया. जवाब में विराट कोहली और केएल राहुल सुपरओवर खेलने के लिए उतरे. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सउदी ने सुपर ओवर डाला. आखिरी गेंद पर चौका लगाकर विराट कोहली ने भारत को जीत दिला दी.

सुपर ओवर का रोमांच

भारत ने 16 रन बनाकर जीता मैच

पहली गेंद - टिम साउदी ने राहुल को गेंद डाली, 6 रन बने

दूसरी गेंद-  टिम साउदी ने राहुल को गेंद डाली, 4 रन बने

तीसरी गेंद- टिम साउदी ने राहुल को गेंद डाली, आउट

चौथी गेंद- टिम साउदी ने विराट कोहली को गेंद डाली, 2 रन बने

पांचवीं गेंद- टिम साउदी ने विराट कोहली को गेंद डाली, 4 रन बने

न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में बनाए 13 रन

पहली गेंद - बुमराह ने टिम सेफर्ट को गेंद डाली, 2 रन बने

दूसरी गेंद-  बुमराह की गेंद पर टिम सेफर्ट ने चौका मारा

तीसरी गेंद- बुमराह ने टिम सेफर्ट को गेंद डाली, 2 रन बने

चौथी गेंद- बुमराह की गेंद पर टिम सेफर्ट आउट

पांचवीं गेंद- बुमराह ने कोलिन मुनरो को गेंद डाली, 4 रन बने

छठी गेंद- बुमराह ने कोलिन मुनरो को गेंद डाली, 1 रन बने

आखिरी ओवर का रोमांच ( NZ: 159/3), जीत के लिए चाहिए थे 7 रन

गेंदबाज: शार्दुल ठाकुर

- पहली गेंद:  रॉस टेलर आउट हो गए. श्रेयस अय्यर ने कैच पकड़ा

- दूसरी गेंद: डेरिल मिशेल ने चौका लगाया

- तीसरी गेंद: टिम सेफर्ट आउट (रन आउट, केएल राहुल)

- चौथी गेंद: मिशेल सेंटनर ने 1 रन लिया

- पांचवीं गेंद: डेरिल मिशेल आउट, शुभम दुबे ने कैच लपका

- छठी गेंद: मिशेल सेंटनर आउट (संजू सैमसन /केएल राहुल)

स्कोर: 165/7-  मैच टाई हो गया

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 166 का टारगेट

मनीष पांडे के नाबाद अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट पर 165 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया. मनीष पांडे ने तीन चौकों की मदद से 36 गेंद में 50 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 26 गेंद में 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 20 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने तीन और हामिश बेनेट ने दो विकेट लिए.

टीम इंडिया के लिए इस मैच में संजू सैमसन और केएल राहुल की नई ओपनिंग जोड़ी पारी की शुरुआत करने के लिए उतरी. संजू सैमसन को रोहित शर्मा की जगह मौका दिया गया, लेकिन वह सिर्फ 8 रन बनाकर ही आउट हो गए. संजू सैमसन को स्कॉट कुग्गेलैन ने मिशेल सेंटनर के हाथों कैच आउट करा वापस ड्रेसिंग रूम लौटा दिया. संजू सैमसन के बाद कप्तान विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए.

हामिश बेनेट की गेंद पर कोहली मिशेल सेंटनर को कैच दे बैठे. कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए. पिछले मैच की तरह श्रेयस अय्यर का बल्ला इस मैच में भी खामोश रहा. अय्यर को ईश सोढ़ी ने अपना शिकार बनाया. सोढ़ी की गेंद पर अय्यर ने विकेट के पीछे टिम सेफर्ट को कैच दे दिया. अय्यर एक रन बनाकर आउट हुए. अय्यर के आउट होने के बाद राहुल पर दबाव आ गया. राहुल 9वें ओवर में आउट हो गए. राहुल को ईश सोढ़ी ने मिशेल सेंटनर के हाथों कैच आउट करा दिया. राहुल 39 रन बनाकर आउट हो गए.

शिवम दुबे (12) को ईश सोढ़ी ने टॉम ब्रूस के हाथों कैच आउट करा भारत को पांचवां झटका दे दिया. वॉशिंगटन सुंदर (0) को सेंटनर ने बोल्ड किया. इस तरह 100 रन के भीतर ही भारत ने अपने छह विकेट गंवा दिए. इसके बाद मनीष पांडे और शार्दुल ठाकुर के बीच 43 रनों की पार्टनरशिप हुई. शार्दुल ठाकुर 20 रन बनाकर आउट हुए. हामिश बेनेट की गेंद पर शार्दुल ठाकुर का कैच टीम सउदी ने पकड़ा. युजवेंद्र चहल (1) को टिम सउदी ने आउट किया.

न्यूजीलैंड ने भारत को दी पहले बैटिंग

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इस मैच में भारतीय टीम तीन बदलावों के साथ उतरी. रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी के स्थान पर संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी को अंतिम 11 में चुना गया. न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान और स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन बांए कंधे में चोट के कारण बाहर हो गए. उनकी जगह टिम साउदी कप्तानी कर रहे हैं.

Similar News