भारत का डर, पाक सरकार ने 100 भारतीय कैदियों को रिहा किया

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:05 GMT

कराची। पाक सरकार ने एक अहम कदम उठाते हुए 100 भारतीय कैदियों को रिहा कर दिया है। पाक के मुताबिक उसने यह कदम दोनों देशों के बीच सद्भाव बढ़ाने के लिए उठाया है।

इससे पहले पाकिस्तान ने इस महीने चार चरणों में भारत के 360 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की थी। रिहाई के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच इन भारतीय मछुआरों का जत्था कराची कंटोनमेंट रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस से इन रिहा मछुआरों को लाहौर लाया गया। वाघा सीमा पर इन मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को हवाले किया गया।

ये भारतीय मछुआरे समुद्र में मछली मारते हुए पाकिस्तानी जलसीमा में पहुंच गए थे, वहां उन्हें पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्तान के सामाजिक संगठन ईधी फाउंडेशन ने रिहा हुए मछुआरों को यात्रा खर्च और उपहार इत्यादि भी दिए हैं। पाकिस्तान विदेश विभाग ने शुक्रवार को 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने की घोषणा की थी। अपेक्षा की गई थी कि भारत भी जवाब में ऐसे ही सद्भावनापूर्ण कदम उठाएगा।

Similar News