बड़ी खबर : हार से लड़खड़ाई कांग्रेस, 12 विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, मची हलचल

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

नई दिल्ली। LOKSABHA ELECTION में करारी शिकस्त से कांग्रेस पार्टी सकते में है। एक के बाद एक कई नेता अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। खुद कांग्रेस अध्यक्ष RAHUL GANDHI ने भी अपने इस्तीफे की पेशकर कर दी है। हालांकि, उन्हें मनाने का प्रयास लगातार जारी है। इसी बीच मणिपुर से भी कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। यहां 12 विधायकों ने अचानक पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे से पार्टी के अंदर एक बार फिर खलबली मच गई है।

हार से लड़खड़ाई कांग्रेस

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को मणिपुर में कांग्रेस के 12 विधायकों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने वाले विधायकों का कहना है कि वह राहुल गांधी का अनुसरण कर रहे हैं। सभी विधायकों ने मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष गैखंगम को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। विधायकों का कहना है कि हमें कांग्रेस पार्टी से कोई परेशानी नहीं हैं। हम सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फॉलो कर रहे हैं। हमारे इस्तीफे का सिर्फ यही कारण है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष गैखंगम का कहना है कि पार्टी के कुछ दोस्तों ने इस्तीफा दिया है, लेकिन अभी तक मैंने कोई पेपर नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने पार्टी की मजबूती को दिशा देने के लिए अपने इस्तीफे की पेशकश की है। इसलिए पीसीसी के स्तर पर हमें भी इसका पालन करना होगा।

कांग्रेस में जारी इस्तीफे का दौर

गौरतलब है कि चुनाव में मिली हार के बाद से ही कांग्रेस में इस्तीफे का दौर शुरू है। सबसे पहले खुद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की। इसके बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, झारखंड समेत कई प्रदेश अध्यक्षों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, राहुल गांधी को मनाने के लिए पार्टी की ओर से लगतार प्रयास जारी है और कई नेता उनके घर भी पहुंचे। लेकिन, राहुल गांधी इस्तीफा देने के लिए जिद पर अड़े हैं। अब देखना यह है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी लड़खड़ाई हुई है, उससे वह किस तरह बाहर निकली है।

Similar News