बड़ी खबर : ज्योतिरादित्य बनेंगे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विरोधी भी आए समर्थन में...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:08 GMT

भोपाल। लोकसभा में चुनावी हार के बाद कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने की संभावनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने को लेकर अड़े हुए है।

वहीं अन्य कांग्रेसी नेताओं को लेकर भी उनकी नाराजगी सामने आ चुकी है। ऐसे में अब kamalnath भी प्रदेश अध्यक्ष ( congress president ) पद से इस्तीफा देने को तैयार बताए जा रहे हैं। जिसके चलते jyotiradityaका मध्यप्रदेश में कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

अब तक जो नाम सामने आ रहे थे उनमें नए पीसीसी चीफ के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) से लेकर अजय सिंह, रामनिवास रावत, बिसाहूलाल सिंह, मंत्री डॉ. गोविंद सिंह व जीतू पटवारी के नाम की चर्चा बताई जा रही थी। वहीं अब कई दिग्विजय समर्थक भी सिंधिया को अध्यक्ष ( congress president ) बनाए जाने के समर्थन में आते दिख रहे हैं। जिसके चलते उनका दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है।

वहीं अब उनके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, जीतू पटवारी के अलावा विधायक बिसाहूलाल सिंह और वरिष्ठ मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के नाम भी चर्चा में हैं।

दरअसल मध्यप्रदेश में आशा के विपरीत मिली करारी हार के बाद कमलनाथ को अध्यक्ष पद से हटाए जाने की अटकलें लगातार सामने आ रही थी, जिसके बाद से अब तक उनकी ओर से इस्तीफे की बात कभी नहीं कही गई थी। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में भी शामिल रहा, लेकिन उस समय बाजी कमलनाथ ने मार ली थी।

ऐसे सामने आया पूरा मामला... दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक केपी सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की उम्र 74 साल हो गई है। इस उम्र में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ( congress president ) का काम संभाल पाना संभव नहीं।

कमलनाथ ने भी अपनी तरफ से पीसीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। किसी दूसरे नेता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ( congress president ) का पद सौंपना चाहिए। किसे सौंपना चाहिए, यह हाईकमान तय करेगा।

इस पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी एक बड़ा चेहरा है, इस सवाल पर सिंह ने तंज कसा कि इस चुनाव में बड़े और छोटे चेहरे को जनता ने एक लाइन में खड़ा कर दिया है। साथ ही कहा कि वे इस पद को स्वीकार करेंगे भी या नहीं?

वहीं गृह मंत्री बाला बच्चन का कहना था कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ( congress president ) पद से हटना चाह रहे हैं। लोकसभा चुनाव की वजह से उन्हें नहीं हटाया गया था। अगला जो भी अध्यक्ष बनेगा, वह लोकसभा चुनाव परिणामों से बने माहौल का पलटवार करने में सक्षम होगा, संगठन को मजबूत करेगा।

अब यहां से बदला पूरा मामला... जानकार भी मानते हैं कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार में खेमेबाजी की खबरें कोई नई नहीं हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही गुटबाजी की खबरें सामने आने लगीं।

कमलनाथ ने की थी इस्तीफे की पेशकश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ( Congress president ) कमलनाथ ( kamal Nath ) ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद मैंने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश की थी।

कमलनाथ ( kamal Nath ) का यह बयान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष rahul gandhi की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आया है जिसमें राहुल ने कहा था कि मुझे इस बात का दुख है कि मेरे इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया।

लोकसभा चुनाव पर राहुल द्वारा दी गई इस टिप्पणी की ओर इशारा करते हुए पिछले दिनों एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से कमलनाथ ( kamal Nath ) ने कहा था कि मैंने मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ली है। मैं नहीं जानता कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन मैंने पहले इस्तीफे की पेशकश की थी।

Similar News