बड़ी खबर : चार मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत 40 से 50 लोगों के दबे होने की आशंका, बिल्डिंग में रहते है 8 से 10 परिवार

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:08 GMT

मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पर चार मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई. जिसमें 40 से 50 लोगों के दबे होने की आशंका है. घटना के होते ही राहत बचाव दल वहां पर पहुंचा है. लेकिन गली संकरी होने की वजह से एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. वहीं, कुछ एंबुलेंस भी गली संकरी होने के कारण हादसे की जगह पर नहीं पहुंच पा रही है. इस बीच लोगों की इंसानियत देखने को मिली है. लोग ‘ह्यूमन चेन’ बनाकर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. आसपास की इमारतों को भी खाली कराया गया है. प्रशासन की मदद करने के लिए स्थानीय निवासी पूरी तरह से मदद जुटे हुए हैं. मलबे से जैसे-जैसे लोगों को निकाला जा रहा है, उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. हालांकि अभी मौके पर 10 से अधिक एम्बुलेंस पहुंच गई हैं, जो घायलों को अस्पताल ले जाने में मदद कर रही हैं. बीएमसी की तरप से जो शेल्टर खोला गया है, वहां पर भी घायलों को ले जाया जा रहा है. हादसा बड़ा है इसलिए NDRF तीन टीमें मौके पर भेजी गई हैं. बिल्डिंग में रहते हैं 8-10 परिवार BMC के मुताबिक, मंगलवार सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर डोंगरी के टांडेल गली में केसरबाई नाम की बिल्डिंग का आधा हिस्सा गिर गया. यह बिल्डिंग अब्दुल हमीद शाह दरगाह के पीछे हैं. इसमें करीब 40 से 50 लोगों के दबे होने की आशंका है. चश्मीद के मुताबिक, इस इमारत में करीब 8 से 10 परिवार रहते हैं.

Similar News