बड़ी खबर : इस महीने 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी से निपटा ले काम...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:09 GMT

नई दिल्ली । अक्टूबर महीने की शुरूआत के साथ ही देश का सबसे बड़ा त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। त्योहारी सीजन का मतलब खूब सैर-सपाटा, ढेर सारी मस्ती और जमकर शॉपिंग। अगर आप भी ऐसी ही योजना बना रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। दरअसल, देश में सबसे बड़ा त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही अगले डेढ़ महीने बैंकों में भी लंबी छुट्टियां होंगी। इस वजह से अगले डेढ़ महीने में 16 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इसी माह 12 दिन तक बैंकों का अवकाश रहेगा। यहां देखें- बैंक अवकाश की पूरी सूची।

दो अक्टूबर से शुरू हो रहा अवकाश

बैंकों का अवकाश कल यानि बुधवार, दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके से शुरू हो रहा है। इसके बाद इसी माह दशहरा, दीपावली, भाई दूज, गोवर्धनपूजा भी है। इसके बाद अगले महीने भी गुरुनानक जयंती की वजह से बैंकों में एक दिन का अतिरिक्त अवकाश रहेगा। विशेष तौर पर सरकारी बैंकों में लंबे अवकाश की वजह से कई काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में बैंकों से जुड़ा काम है तो उसे जल्दी से जल्दी निपटा लें।

खाली हो सकते हैं ATM

इतना ही नहीं मेला घूमने से लेकर दीपावली की तैयारियों के लिए पहले से ही नकदी की भी व्यवस्था कर लें। वैसे तो डिजिटल भुगतान की व्यवस्था आजकल हर जगह उपलब्ध है, बावजूद कुछ नकदी की जरूरत पड़ सकती है। त्योहारी सीजन में आमतौर पर एटीएम खाली हो जाते हैं। ऐसे में ऐन वक्त पर कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है।

अक्टूबर में दो लंबे अवकाश

अक्टूबर माह में दो बार बैंकों में लंबा अवकाश रहेगा। पहला लंबा अवकाश महीने के पहले सप्ताहंत में आ रहा है। पहले सप्ताहंत में 6 अक्टूबर को रविवार, 7 अक्टूबर (सोमवार) को महानवमी और 8 अक्टूबर (मंगलवार) को दशहरा का अवकाश रहेगा। इसके बाद दूसरा लंबा अवकाश महीने के अंत में पड़ेगा। महीने के अंत में 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार, 27 अक्टूबर को रविवार व दीपावली, 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 29 अक्टूबर को भाई दूज और 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई जयंती का अवकाश रहेगा।

अक्टूबर माह में होने वाले अवकाश

दिन             तिथि              अवकाश

बुधवार       02 अक्टूबर       गांधी जयंती

रविवार       06 अक्टूबर       रविवार

सोमवार      07 अक्टूबर       महानवमी

मंगलवार    08 अक्टूबर       दशहरा

शनिवार     12 अक्टूबर        दूसरा शनिवार

रविवार      13 अक्टूबर        रविवार

रविवार      20 अक्टूबर        रविवार

शनिवार     26 अक्टूबर       चौथा शनिवार

रविवार      27 अक्टूबर       रविवार/दीपावली

सोमवार     28 अक्टूबर       गोवर्धन पूजा

मंगलवार    29 अक्टूबर      भाई दूज

गुरुवार      31 अक्टूबर       सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती

रविवार      03 नवंबर          रविवार

शनिवार     09 नवंबर         दूसरा शनिवार

रविवार      10 नवंबर         रविवार

सोमवार     11 नवंबर          गुरुनानक जयंती

(नोट- इनमें से कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्य के हिसाब तय होती हैं। जैसे सरदार पटेल जयंती का अवकाश केवल गुजरात में होता है।)

Similar News