बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले पिता की हत्या, लोग देखते रहे तमाशा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:06 GMT

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार की रात हुई एक घटना ने पूरी राजधानी को शर्मसार कर दिया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर दिल्ली में सवाल उठते हैं और ऐसे में राजधानी के मोती नगर इलाके में एक और घटना हुई है। इस घटना में पिता को अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना इतना महंगा पड़ा कि इसमें उसकी जान तक चली गई।

जानकारी के अनुसार यहां रहने वाला एक परिवार रात को इलाके के ही रहने वाले लोगों के निशाने पर आ गया। बसई दारापुर में रहने वाले ध्रुव राज त्यागी (51) की बेटी के साथ कुछ युवकों ने रात में छेड़छाड़ करते हुए टिप्पणियां की। लड़की के पिता और भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया।

इस हमले में युवती के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई वहीं भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में तनाव पसर गया और पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव भी पसर गया और भारी पुलिस तैनात करनी पड़ी।


[poll id="6"]


लोगों के अनुसार जब आरोपी पीड़ित परिवार को निशाना बना रहे थे तो कॉलोनी के लोग अपनी बालकनियों से खड़े-खड़े तमाशा देख रहे थे। अगर वक्त पर हमलावरो को रोक लिया जाता तो युवती के पिता की जान नहीं जाती। मामले में बीच बचाव करने वाले एक युवक ने कहा कि मैं खुद दूसरे धर्मा का हूं लेकिन मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। हमलावरों में से एक युवती का चहरे ईंट से कुचलना चाहता था।

Similar News