बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएम मोदी और अमित शाह का धन्यवाद किया

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:14 GMT

Madhya Pradesh Political crisis Live Updates: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद से मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. बीजेपी पूरी प्लानिंग और तैयारी के साथ हर कदम उठा रही है.

बीजेपी में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का धन्यवाद. मेरे जीवन में दो तारीख अहम है. उन्होंने कहा कि राजनीति का मतलब सेवा करना है.

बीजेपी में शामिल होने के बाद अपने पहले संबोधन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पहले वाली कांग्रेस नहीं रही. कांग्रेस वास्तविकता से दूर है. कांग्रेस में नए लोगों को मौका नहीं मिलता. मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने 18 महीने बाद भी अपने वादे पूरे नहीं किए. आज भी किसानों को पिछले फसल का बोनस नहीं मिल पाया और न ही किसानों को ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का मुआवजा दिया गया.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में हुए शामिल. फूल देकर नड्डा ने सिंधिया को पार्टी में किया शामिल. रविवार को सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से 18 साल बाद इस्तीफा दे दिया था.

Similar News