फिर सहमा भारत, महिला से 35 लोगों ने किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो बनाया

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

उत्तर प्रदेश के बरेली की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनके साथ 35 लोगों ने रेप किया. महिला ने बरेली के एसपी (क्राइम) के पास शिकायत की कि पहले 5 लोगों ने उनके साथ रेप किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिए. इसके बाद आरोपियों ने अन्य लोगों को रेप के लिए भेजा. रेप की घटनाएं करीब एक साल तक चलती रहीं.

बरेली के एसपी (क्राइम) रमेश कुमार भारतीय ने कैंट थाना को मामले की जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके दफ्तर आकर एक महिला ने गंभीर अपराध की शिकायत की है. महिला अपने पति और बच्चों के साथ शिकायत देने के लिए आई थीं.

महिला के पति मजदूरी करते हैं. महिला का कहना है कि कुछ दबंगों से सबसे पहले उनका रेप किया. वे लोग पानी पीने के बहाने से घर में घुसे थे.

महिला ने कहा कि रेप की घटनाओं के दौरान कई बार वह बेहोश हो जाती थीं. वह चिल्ला न पाए, इसलिए उनके मुंह पर कपड़े बांध दिए जाते थे. इस दौरान कई बार उन्हें शराब भी पिलाई गई.

महिला ने कुछ आरोपियों के नाम बताए हैं, जबकि अन्य लोगों को चेहरा देखकर पहचान लेने की बात कही है. आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि वह अगर किसी को घटना के बारे में बताई तो पति और बच्चों को मार देंगे. आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे. अब महिला का परिवार डर से गांव से पलायन कर गया है.

Similar News