प्रियंका गाँधी वाड्रा का रोड शो, एम्बुलेंस को नहीं दी जगह, बीमार महिला की चली गई जान

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:06 GMT

नई दिल्ली। चुनावी माहौल में कांग्रेस और प्रियंका गांधी के माथे पर एक दाग लग गया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के धौरहरा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को रोड-शो किया। इस रोड-शो के कारण लगे जाम में एक ऐंबुलेंस भी फंस गई। ऐंबुलेंस में बीमार महिला थी। समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण महिला की मौत हो गई।

स्थानीय सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार, जिले के देहरा अजीतपुर की रहने वाली 62 वर्षीया रामकली ने रविवार को सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद परिजन एंबुलेंस मंगाकर रामकली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड-शो होने की वजह से एंबुलेंस तकरीबन 1 घंटे तक जाम में फंसी रही। बाद में अस्पताल पहुंचने पर रामकली ने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने जाम को महिला की मौत का जिम्मेदार ठहराया।

परिजन का कहना है कि अगर एंबुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच गया होता तो रामकली की जान बचाई जा सकती थी। बता दें कि लखीमपुर खीरी की धौरहरा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी जितिन प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं। प्रसाद के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को रोडशो किया था, जिसमें हजारों कांग्रेस और महान दल के कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

Similar News