पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन, भाजपा में दौड़ी शोक की लहर
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ( Arun Jaitley ) का आज निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली।
आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से जेटली की तबीयत खराब चल रही थी। हालत नाजुक देखते हुए उनको जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
वहीं, जेटली ( Arun Jaitley ) के निधन की खबर लगते ही भारतीय जनता पार्टी समेत तमाम राजनीतिक दलों में दुख की लहर दौड़ गई।
राजनेताओ से लेकर देश की कई जानी-मानी शख्सियत उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।
जेटली 66 वर्ष के थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।
उल्लेखनीय है कि जेटली ( Arun Jaitley ) को एक्स्ट्रा कॉरपोरल मेंब्रेन ऑक्सीजेनेशन (ईसीएमओ) पर रखा गया था। इस पर उन्हीं मरीजों को रखा जाता है, जिनका फेफड़ा और दिल काम नहीं कर पाता।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जेटली 9 अगस्त को भर्ती कराया था। इस बीच कई नेता उनका हाल जानने एम्स पहुंचे थे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपनी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ एम्स पहुंचे और उन्होंने जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।