पुलवामा का बदला: वायुसेना ने LOC पर की ऐसी कार्रवाई जो कारगिल युद्ध में भी नहीं हुई
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
कब हुआ ये कार्रवाई
भारत की तरफ से यह बड़ी कार्रवाई सुबह तड़के 3 बजे ऑपरेशन चला कर की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में एयरफोर्स के 12 मिराज फाइटर प्लेन शामिल थे। एयरफोर्स ने इस ऑपरेशन में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पूरी तरह बरबाद कर दिया है। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद ने ही पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे।
ऑपरेशन की होगी आधिकारिक घोषणा
अब थोड़ी देर में रक्षा मंत्रालय इस ऑपरेशन की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। वहीं, हमले के बाद नेताओ की भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना की तारीफ की है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल ने भी वायुसेना की जांबाजी को सलाम किया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, 'अगर ये बात सच है तो ये बहुत बड़ी कार्रवाई है।