पीओके सहित पूरा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होना चाहिए: दिग्विजय

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:08 GMT
भोपाल, 13 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) सहित पूरा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में दिग्विजय ने यहां ‘प्रेस से मिलिये’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम तो चाहते हैं कि भारत में रहे कश्मीर।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘पीओके सहित पूरा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होना चाहिए।’’ दिग्विजय से सवाल किया गया था कि आपको क्या लग रहा है कश्मीर आजाद हो जाएगा या पाकिस्तान में चला जाएगा?

Similar News