पागलपन की हद पार कर गया ये शख्स, गर्लफ्रेंड को पहनाई ऐसी अंगूठी, लोगों को आ रही घिन
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( social media ) पर अक्सर जोड़ों का शादी के लिए प्रपोज़ करने के वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इंगेजमेंट रिंग ( engagement ring ) वायरल हो रही है। एक नज़र में यह रिंग देख हर कोई हैरान रह जाता है। यह किसी सोने या हीरे की नहीं बल्कि इंसान के बालों से बनी हुई अंगूठी है। इस रिंग की फोटो वायरल होने के बाद यह लोगों के चर्चा का मुद्दा बन गई है। फिलहाल इस रिंग की तस्वीर को शेयर करने वाली महिला का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर किसी शख्स ने इसका स्क्रीनशॉट ( SCREENSHOT ) शेयर किया है।
[poll id="6"]तस्वीर को फेसबुक ( Facebook ) पर पोस्ट करते ही यह स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। यह इंगेजमेंट रिंग देखने में इतनी अजीब है कि लोगों की चर्चा का विषय बन गई है।एक दुर्लभ फूल के खिलने से पूरे गांव में छा गया दहशत का माहौल, जानें किस प्रकोप से डर रहे हैं इस गांव के लोगएक अंग्रेजी समाचार वेबसाइट की खबर के अनुसार, महिला ने तस्वीर पर कैप्शन दिया है कि, "मेरा बॉयफ्रेंड अब मेरा मंगेतर है।" महिला ने बताया कि मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे अपने बालों से एक अंगूठी बनाकर प्रपोज़ किया है। महिला ने यह जानकारी किसी को दी थी लेकिन उनकी बात का स्क्रीनशॉट लेकर किसी और ने उनकी बातों को वायरल कर दिया।एक छोटी सी गलती से महिला के हाथ लगा जैकपॉट, जब खो चुकी थी सारी उम्मीद तो हुआ कुछ ऐसातस्वीर को शेयर करते ही कई लोगों ने उसपर कमेंट करना शुरू कर दिया।
लोगों ने इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। और इस पोस्ट को तेज़ी से लोग शेयर भी करने लगे। कई लोगों ने कहा कि "इस तरह की रिंग देखकर घिन आ रही है।" तो किसी को बॉयफ्रेंड का यह कदम बेहद ही अच्छा लगा।इस शख्स ने 382 दिनों तक नहीं खाया खाना लेकिन फिर भी पूरी तरह रहा स्वस्थ, जानें कैसे