पाकिस्तान की जेल में कैद 'रीवा के युवक की भारत वापसी' के लिए विदेश मंत्री से मिलें सांसद जनार्दन मिश्रा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:08 GMT

रीवा। रीवा के युवक को पकिस्तान की लाहौर जेल से स्वदेश लाने की सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। लापता युवक अनिल की सुरक्षित रिहाई के लिए रीवा सांसद आगे आए हैं। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर इस संबंध में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन से चर्चा की है। उम्मीद है कि जल्द ही अनिल की वतन वापसी होगी और वह अपने परिजनों के पास आ जाएगा।

गौरतलब है कि रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के छदहाई गांव का रहने वाला अनिल साकेत पिता बुद्धसेन साकेत करीब 4 वर्ष पूर्व अपने घर से लापता हो गया था। उसके लौटकर आने की उम्मीद परिजन छोड़ चुके थे। इसी बीच करीब दस दिन पूर्व भारत सरकार की ओर से एक जानकारी रीवा पुलिस को भेजी गई, जिसमें बताया गया कि पाकिस्तान की लाहौर जेल में एक युवक बंद है, जिसने अपना नाम अनिल साकेत व पता छदहाई गांव बताया है। पुलिस से कहा गया कि उसके पहचान संबंधी डायूमेंट भारत सरकार को भेजे जाएं।

जब यह संदेश लेकर पुलिस परिजनों के पास पहुंची तो उनके आंख से आंसू छलक पड़े। जिस बेटे के जीवित रहने की आस छोड़ चुके थे, उसके लाहौर जेल में बंद होने की खबर से परिजन अब उसके लौटने के इंतजार में हंै। उन्होंने अपने बेटे की रिहाई के लिए प्रशासन व सरकार से कवायद करने की मांग की है। जब इसकी जानकारी रीवा सांसद को हुई तो वह शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए और विदेश राज्यमंत्री से उसके रिहाई संबंधी बातचीत की है। सांसद ने लापता युवक का पहचान पत्र दिया। विदेश मंत्री ने जल्द ही युवक की रिहाई कराने की बात कही है।

Similar News