पति बहुत ज्यादा करता था प्यार नहीं करता था लड़ाई-झगड़ा, पत्नी को नहीं आया रास, माँगा तलाक़

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:09 GMT

पति व पत्नी के रिश्ते में हो रही लड़ाई व झगड़े के कारण अक्सर कोर्ट में तलाक लेने के लिए कपल पहुंचते है। इतना ही नही कई बार तलाक का कारण आपस में छोटी सी बात पर हुई गलतफहमी या रिश्तों में प्यार न पाए जाने का कारण भी होता है। वहीं हाल ही में दुबई में एक ऐसा केस सामने आया है जिसमें एक पति पत्नी आपसी तनाव लड़ाई झगड़े के कारण नही पत्नी अपने पति के अत्यधिक प्यार करने के कारण तलाक लेना चाहिए। उसका पति उसे इतना प्यार करता है कि वह उस प्यार को संभाल नही पा रही है। 

जानिए क्या है पूरा मामला 

हाल ही मे यूएई में एक ऐसा तलाक का केस सामने आया है जिसमें महिला पति से झगड़ा ने होने पर अपने पति से ताक मांग रही है। फजराह की शरिया कोर्ट में महिला ने तलाक लेने का कारण पति का शरीफ व नेकदिल होना बताया है। महिला ने कहा कि जब से उसकी शादी हुई है पति ने एक बार भी उसके साथ न ही झगड़ा किया है न ही ऊंची आवाज में बात की है। वह हमेशा घर का काम करने में उसकी मदद करता है वह घर को साफ करने में हाथ बांटता है। कई बार तो उसे खुद खाना बना कर खिलाता है। पत्नी का कहना है कि पति की इतनी मोहब्बत उसे घुटन महसूस हो रही है। सब कुछ इतना अच्छा है कि उसे यह एक जहन्नुम लग रही है। महिला अपने जीवन में एक दिन ऐसा चाहती थी कि उसका पति उसके साथ झगड़ा करें लेकिन झगड़ा करने की जगह उसका पति बहस करने पर माफ कर घर को पूरा तोहफों से भर देता है। उसे ऐसे शौहर चाहिए जो कि जिदंगी की सच्चाई को समझते हुए हर मुश्किल हालात पर अपने विचार रखें, बहस करें न कि चुप रह कर उनकी सारी बातें माने। 

केस वापिस लेने का किया आग्रह 

पति ने अपनी पत्नी से केस वापस लेने का आग्रह करते हुए कहा कि उसने कोई गलती नही की है। वह तो एक अच्छा शौहर बनना चाहता था, ताकि उसकी बीवी को किसी भी तरह की कोई शिकायत न हो। शादी के एक साल के अंदर किसी को जज करना गलत बात है। इतना ही नही पति ने अपना पक्ष रखते हुए बताया किक एक बारर जब बीवी ने कहा कि उसका वजन बढ़ रहा है तो उसने उसे खुश करने के लिए डायटिंग व एक्साइज भी की, इतना ही नही इस चक्कर में टांग भी तुड़वा दी

Similar News