न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद कप्तान कोहली ने खोया आपा, हुआ ऐसा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को लगातार दूसरे टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब Virat Kohli से एक सवाल पूछा गया तो वे भड़क गए। Virat Kohli से पूछा गया था कि क्या उन्हें मैदान में अपने गुस्सा को काबू में रखने की जरूरत है? दरअसल, मैच के दौरान Virat Kohli ने केन विलियम्सन और टॉम लाथम के आउट होने पर गुस्सैल अंदाज में जश्न मनाया था और न्यूजीलैंड के फैन्स को भी कुछ कहा था। (नीचे देखें वीडियो) Virat Kohli का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जानिए क्या है पूरा घटनाक्रम -

Virat Kohli ने गुस्से में दिया यह जवाब

एक पत्रकार ने जब Virat Kohli से पूछा कि क्या आपको मैदान में थोड़ा शांत रहकर दूसरे खिलाड़ियों के लिए उदाहरण पेश नहीं करना चाहिए? इस पर भारतीय कप्तान ने जवाब दिया, आपको क्या लगता है? मैं आपसे ही उत्तर मांग रहा हूं। आपको यह पता लगाना चाहिए कि वहां वास्तव में क्या हुआ था और इसके बाद सही सवाल पूछना चाहिए? मैंने इस बारे में मैच रेफरी से बात कर ली है। आप आधी-अधूरी जानकारी के साथ मुझसे बात नही कर सकते हैं।

Similar News