धोनी के घर में हारी टीम इंडिया, रांची वनडे में AUS ने 32 रन से दी मात

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:05 GMT
महेंद्र सिंह धोनी के होम ग्राउंड रांची के जेएससीए मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 32 रन से मात दी है और पांच मैचों की वनडे सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की है. बता दें कि रांची में विराट की सेना के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से सीरीज सील करने का अच्छा मौका था. लेकिन, वह धोनी को उनके होमक्राउड के सामने सीरीज जीत का तोहफा नहीं दे पाई।
धोनी अपने घरेलू मैदान पर संभवत
: अंतिम मैच खेल चुके हैं, क्योंकि ऐसी संभावनाएं हैं कि धोनी वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. संभवत: आखिरी बार धोनी नीली जर्सी में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलते नजर आए हैं. इस मैच में धोनी 26 रन बनाकर आउट हुए.

Similar News