धोके से पाकिस्तान पहुंचा रीवा का युवक, रीवा से लेकर दिल्ली तक मचा हड़कंप...
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा के युवक को छुड़ाने के लिए केंद्र सरकार कर रही हैं हरसंभव प्रयास पाकिस्तान की जेल में बंद है रीवा नईगढ़ी थाना क्षेत्र छदहना गाव का रहने बाला अनिल साकेत उम्र 23 साल भारत सरकार के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन को मिली सूचना पीड़ित परिवार ने वताया की जब अनिल 19 साल का था तभी से अचानक लापता हो गया जिसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही थी जिसकी सूचना नईगढ़ी थाने में दी गई थी । अनिल की 5 वर्ष पूर्व शादी हो चुकी थी जिस पर अनिल के लापता होने पर परिवार बालो ने अनिल की पत्नी को मायके भेज दिया जहा अनिल की पत्नी की मायके वालों ने शादी कर दी अब इस खबर को सुनकर अनिल के परिवार बालो की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है । वही नईगढ़ी पुलिस ने लापता अनिल के डाक्यूमेंट ले लिए है और केंद्र सरकार अनिल भारत वापस लाने का हरसंभव प्रयास कर रही हैं । पुलिस अधीक्षक रीवा आबिद खान ने बताया कि जनवरी 2015 को अनिल लापता हो गया था जिसका दिमाकी संतुलन ठीक नही था और वह पाकिस्तान की सीमा में चला गया जिसे पाकिस्तान पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर तहखाने में डाल दिया ।