दिल्ली में आग से 43 की मौत, मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रविवार सुबह दिल्ली के अनाज मंडी के फिल्मिस्तान क्षेत्र में स्थित एक कारखाने में सुबह 5:22 बजे आग लगने की घटना में 43 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि 56 से अधिक लोगों को आग से बचाया गया है। उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार में स्थित इस इमारत में कई कारखाने चलते थे, जिसकी वजह से इमारत में 300 से ज्यादा मजदूर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल में आग लगने की वजह से लोग फंस गये थे और आग ने तीन इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फैक्ट्री मालिक के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की न्यायिक जांच के आदेश  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 1 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही घायलों की चिकित्सा पर होने वाले खर्च को सरकार उठाएगी।

लोक नायक अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने कहा- अधिकांश मौतें दम घुटने से हुईं दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर किशोर सिंह ने कहा कि अस्पताल में 34 लोगों को मृत हालत में लाया गया था। अधिकांश मौतें धुएं और दम घुटने की वजह से हुई हैं। घायलों की हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

भाजपा देगी घायलों को 25 हजार और मृतकों को पांच लाख मुआवजा : मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी दिल्ली में हुए अग्नि कांड का जायजा लेने लेने के लिए घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है। घायलों को इलाज के लिए 25 हजार रुपए और मृतकों के परिजनों को भाजपा की तरफ से आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। मनोज तिवारी ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई थी।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट- जताई संवेदना पीएम नरेद्र मोदी ने दिल्ली में लगी आग की घटना पर ट्वीट किया- रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में लगी आग बेहद भयावह है। हमारी संवेदना उन लोगों के साथ है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। अधिकारी त्रासदी स्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जताया दुख दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि दिल्ली में आग लगने की घटना दुखद है। बचाव अभियान जारी है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Similar News