जब Tiger Shroff ने किया ऐसा जबरदस्त! स्टंट जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वॉर (War) को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन इस फिल्म की रिलीज के पहले ही टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का एक बड़ा कारनामा सामने आया है.
बॉलीवुड एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने आगामी फिल्म 'वार' में एक एक्शन सीक्वेंस के लिए 100 घरों की छतों से पार्कोर एक्शन (एक एक्शन, जिसमें एक छत से दूसरी छत पर कूदना पड़ता है) किया है. इस दृश्य को इटली में फिल्माया गया है.
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि भारत में टाइगर से बेहतर पार्कोर कोई नहीं कर सकता. आनंद ने कहा, "भारत में कोई ऐसा नहीं है जो टाइगर से बेहतर पार्कोर करे. हम उनके कौशल को उजागर करना चाहते थे, जिसे हमने 'वार' में बेहतर ढंग से दिखाया है."
पार्कोर सेना में प्रशिक्षण के दौरान दिया जाने वाला एक अनुशासनात्मक क्रिया है. इसके अंतगर्त दौड़, चढ़ाई, घूमकर कूदना, छलांग लगाना, रोलिंग, प्लाईओमेट्रिक्स जैसे कई कार्य होते हैं. टाइगर ने दक्षिणी इटली के मटेरा में 100 घरों के ऊपर से पार्कोर किया है.