घर बैठे ऐसे चेक करें, आपको मोदी सरकार की किस योजना का मिल सकता है लाभ...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

भोपाल. केंद्र में मोदी सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है। सरकार के द्वारा आमलोगों के लिए कई योजनाएं चलाईं जा रही हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है कि आखिर कैसे उन योजनाओं का लाभ उठाएं और कौन सी योजना हमारे लिए हैं। तो आइए हम आज मध्यप्रदेश के लोगों को बताते हैं कि मोदी सरकार की किस योजना के आप हकदार हैं।

मध्यप्रदेश में चुनावी रैलियों के दौरान प्रधानमंत्री और उनके मंत्री अपनी योजनाओं का खूब बखान करते थे। लेकिन लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि उनका लाभ उन्हें कैसे मिलेगा। साथ ही लोग ये भी नहीं जानते कि उस योजना के लिए वो पात्र हैं कि नहीं। इसके लिए या तो वो जनप्रतिनिधियों के पास जाते हैं या फिर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते हैं। तमाम प्रयासों के बाद आखिर में कह दिया जाता है कि आप इस योजना के पात्र नहीं हैं।

घर बैठे करें पता मोदी सरकार अब लोगों की सुविधा के लिए एक व्यवस्था की है, जिसके जरिए आप घर बैठे ही आप पता कर लेंगे कि आप किस योजना के हकदार हैं। बस इसके लिए आपके पास इंटरनेट की व्यवस्था होनी चाहिए। जब स्मार्टफोन आय़ा है, तब से ज्यादातर घरों में इंटरनेट की व्यवस्था होती है। ऐसे में merisarkarmeredwar.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपको किस योजना का लाभ मिल सकता हैं।

ऐसे करें चेक अब मेरी सरकार मेरे द्वार वेबसाइट पर जाकर चेक योर इजिबिलिटी पर क्लिक करें। वहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। जैसे आप अपनी जानकारी भरेंगे। वैसे ही आपको बता दिया जाएगा कि आप मोदी सरकार की किस-किस योजना के हकदार हैं। उसके बाद आप उन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। उसके लिए आपको संबधित कार्यालय में जाकर जरूरी कागजात के साथ अप्लाई करना होगा।

ऐसे समझें आप जब अपनी डिटेल भर देते हैं तो आपके समाने योजना के रूप में कई विकल्प होते हैं। मान लीजिए आपकी मंथली इनकम हर महीने 25 हजार रुपये हैं। आप अममैरिड हैं और आपके ऊपर किसी की जिम्मेवारी नहीं है। तो आपके लिए ये स्कीम विकल्प में आएंगे। जैसे पेंंशन, एक्सीडेंटल, आवास योजना, जीवन ज्योति बीमा योजाना, जनधन योजना और मुद्रा योजना आदि शामिल हैं।

Similar News