कौन बंदा इतने छक्के मारता है? देखिए धोनी ने इस Video में ऐसा क्यों कहा...
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में कई रोमांचक पल देखने को मिले, जिसके चलते क्रिकेट का बुखास फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस साल निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के कारण आंद्रे रसेल ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। केकेआर को इस साल रसेल ने अकेले के दम पर तीन मैचों में जीत दिलाई।
चेन्नई के चेपक स्टेडियम में मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो रिलीज किया, जिसमें धोनी केकेआर के ऑलराउंडर रसेल के छक्के लगाने की क्षमता पर अपने विचार प्रकट कर रहे हैं।
The #Yellove matchday routine! Tune in and watch The Super Kings Show now on Star Sports 1/1 HD! #WhistlePodu #CSKvKKR 🦁💛 pic.twitter.com/wGvFM328fq
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 9, 2019
जब सीएसके और केकेआर के बीच आखिरी बार चेपक स्टेडियम में भिड़ंत हुई थी तो रसेल ने 36 गेंदों में 88 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 11 छक्के शामिल थे। इस खतरनाक पारी को याद करते हुए धोनी वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं, मुझे उस भयावह रात को दोबारा याद करना होगा? मुझे उस पारी को दोबारा याद करना होगा? हमारे पास 9 फील्डर्स थे, एक गेंदबाज और एक विकेटकीपर। चार खिलाड़ी सर्कल के अंदर और बाकी बाउंड्री लाइन पर मुस्तैद थे। हमें मैदान के अंदर फील्डर्स खड़े करने की इजाजत थी, मैदान के बाहर नहीं। वो कौन ऐसा बंदा है जो इतने छक्के मारता है?'
बता दें कि रसेल ने यह पारी पिछले साल खेली थी। बहरहाल, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को अपलोड करके फैंस को बता दिया कि वह रसेल के तूफान को रोकने की पूरी कोशिश करेंगे। कैरेबियाई ऑलराउंडर ने मौजूदा आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार पारियों में 207 रन बनाए और 12वें एडिशन में उन्हें सबसे मूल्यवान क्रिकेटर करार दिया जा रहा है।
यह देखना रोचक होगा कि एमएस धोनी किस तरह रसेल को शांत रखने में कामयाब होते हैं। जहां तक अंक तालिका की बात है तो केकेआर और सीएसके दोनों ने ही चार मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण केकेआर की टीम शीर्ष पर काबिज है। मंगलवार को दोनों के बीच शीर्ष पर पहुंचने की जंग होगी, जिसको देखते हुए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।