कार की टक्कर में पति की मौत, पत्नी गंभीर

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

नागपुर।  कन्हान नदी के पुल पर कार व बाइक की जबदस्त भिड़ंत में बाइक में सवार दंपति सीधे नदी  में जा गिरे। घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे समीप के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

[poll id="6"]

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात तेज रफ्तार से आ रही कार (क्रमांक एमएच- 31, सीएस-2996) ने बाइक (क्रमांक एमएच-40, एएल-8763) को कन्हान नदी के पुल पर टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार नदी में जा गिरा।बाइक मे उसके साथ उसकी पत्नी भी थी वह भी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Similar News