कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:08 GMT

फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी पर बीच बाजार हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के सेक्टर 9 बाजार में सुबह लगभग नौ बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा उन पर गोलियां बरसाई गईं। इस हमले में चौधरी गंभीर रुप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

विकास चौधरी जिम से आने के बाद अपनी गाड़ी में बैठे थे, इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश आए और उन पर गोलियां दाग दी। घटना स्थल से पुलिस को लगभग एक दर्जन गोलियों के कवर मिले हैं।

Similar News