एक ही घर में मिले 5 शव, बदबू आने के बाद हुआ खुलासा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ही घर में 5 लोगों के शव मिलने की जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घर में पति, पत्नी और तीन बच्चे रहते थे। शव उनके ही बताए जा रहे हैं। घर में से बदबू आने पर पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चों की उम्र 12 साल, 14 साल और 18 साल है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है। मृतकों में दो महिलाएं बताई जा रही हैं।

डीसीपी जिले पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या मौके पर हैं। उनका कहना है जांच की जा रही है, तीन शव एक कमरे में और दो शव एक कमरे में मिले हैं। मृतकों में शिवम, सचिन और कोमल शामिल हैं। शिवम 12वीं, सचिन 7वीं और कोमल 8वीं में पढ़ता था। तीनों बच्चे यमुना विहार बी-2 राजकीय स्कूल में पढ़ते थे। मृतक परिवार मूल रूप से जिला सुपौल, गांव मलहनी बिहार का रहने वाला था।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक जहां शव मिले वहां बदबू इतनी ज्यादा है कि पुलिस को छानबीन के लिए पूरे घर में परफ्यूम डालना पड़ा है। इसके अलावा पुलिस आत्महत्या के साथ ही मर्डर के एंगल पर भी जांच कर रही है। दरअसल, पुलिस को शवों के आसपास सूखे हुए खून के धब्बे भी मिले हैं। ऐसे में पुलिस इस एंगल को भी खंगाल रही है। इस घटना के सामने आने के बाद आसपास के घरों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है।

Similar News