एक महीने से मृतक बेटी के शव के साथ रह रहे थे इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

वाराणसीः मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली थाने की सीमा के अंतर्गत हाथियाफातक इलाके में एक सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक दिलावर खान और उनकी पत्नी अपनी 30 वर्षीय बेटी के मृत शरीर के साथ एक महीने से रह रहे थे। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

एएसपी (सिटी) मिर्जापुर पीएस पांडे ने बताया हम उनकी मृतक बेटी जीनत की मौत का कारण पता लगाने के लिए उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा जब तक हमे इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिलेगी तब तक हम कोई भी फैसला नहीं कर सकते।

पुलिस ने कहा कि दिलावर अपनी पत्नी और बेटी जीनत के साथ हाथियाफातक इलाके में अपने पैत्रिक घर पर रह रहा था। पुलिस ने कहा उनके दो बेटे अनवर और आफताब अलीगढ़ में रहते है वो पिछले तीन साल से अपने माता-पिता से मिलने नहीं आए।

आस-पास के लोगों ने बताया कि जीनत की एक महीने पहले ही मौत हो गई थी। उसकी मौत के एक हफ्ते बाद से ही जीनत के शरीर से बदबू आने लगी थी। हमने इस बात की सूचना पुलिस को दी लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो दिलावर ने अपने घर में प्रवेश करने के लिए सर्च वारंट तैयार करने के लिए कहा।

पांडे ने स्वीकार किया कि लोगों ने बदबू के बारे में शिकायत की थी लेकिन दिलावर ने पुलिस को कभी भी अपने घर में प्रवेश करने के लिए अनुमति नहीं दी।

Similar News