आख़िरकार MS Dhoni ने 2019 World Cup Semifinal के Run out के बारे में चुप्पी तोड़ी, दिया ऐसा बयान...
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली। भारत को 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। महेंद्रसिंह धोनी (MS Dhoni) के दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट (Run Out) होने की वजह से इस मैच को जीतने की India की उम्मीदें टूट गई थी। इस Run Out के मामले में MS Dhoni ने अब चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्हें Run Out से बचने के लिए डाइव लगा देनी चाहिए थी।
MS Dhoni उस सेमीफाइनल में 72 गेंदों में 50 रन बनाकर मार्टिन गप्टिल के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हुए थे। धोनी के Run Out होने के साथ ही भारत की हार तय हो गई थी और फिर उसे 18 रनों से शिकस्त मिली थी। धोनी को वैश्विक क्रिकेट में विकेट के बीच तेज दौड़ के लिए जाना जाता है। धोनी का रन आउट होने के साथ ही करोड़ों भारतीयों के दिल टूट गए थे क्योंकि उन पर टीम की उम्मीदें टिकी हुई थी।
241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत का शीर्षक्रम लड़खड़ा गया था। इसके बाद रवींद्र जडेजा (77) और MS Dhoni ने 116 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच में बनाए रखा था। भारत को अंतिम दो ओवरों में जीत के लिए 31 रन चाहिए थे, धोनी ने लोकी फर्ग्यूसन की गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। वे इसी ओवर में दूसरा रन चुराते वक्त मार्टिन गप्टिल के डायरेक्ट थ्रो पर Run Out हुए थे।
आउट होकर लौटते वक्त धोनी के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार धोनी ने कहा, मुझे दूसरा रन पूरा करने के लिए डाइव लगानी चाहिए थी। मैं पहले मैच में Run Out हुआ था और सेमीफाइनल में भी Run Out हुआ। मैं खुद को कहता रहता हूं कि मैंने क्रीज में पहुंचने के लिए डाइव क्यों नहीं लगाई, मैं क्रीज से दो इंच दूर रह गया था। मुझे उस वक्त डाइव लगानी चाहिए थी।
धोनी के आउट होने के बाद भारत ने युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के विकेट गवाएं और भारत की पारी खत्म हो गई थी।