आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं 'ज्योतिरादित्य सिंधिया', घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
Madhya Pradesh Government Crisis Live Updates : ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहत में भाजपा में शामिल हो सकते हैं, इसके पहले उनके दिल्ली स्थित घर के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिंधिया द्वारा कल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में उठा-पटक और तेज हो गई है। सिंधिया समर्थक मंत्री और विधायकों को इस्तीफे के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई। इसके बाद देर रात भाजपा के 106 विधायकों फ्लाइट द्वारा भोपाल से दिल्ली पहुंचे और इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक होटल में ले जाया गया। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी उनकी माता जी के निधन की वजह से नहीं आए। भाजपा विधायकों के कैलाश विजयवर्गीय और विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद हैं। उधर तोड़-फोड़ की आशंका के चलते कांग्रेस भी अपने विधायकों को राजस्थान के जयपुर ले जाने की तैयारी में है। सीएम कमलनाथ का कहना है कि कांग्रेस को कोई संकट नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। मध्य प्रदेश में होली के दिन सुबह शुरू हुआ सियासी घटनाक्रम अब भी जारी है, इससे जुड़ी हर जानकारी जानिए यहां...