आज करवट बदल सकता है मौसम, इन राज्यों में दोपहर बाद आ सकती है धूल भरी आंधी

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:05 GMT

नई दिल्ली। रविवार को देश के कईं राज्यों में आंधी और ओलों की वजह से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं आज भी कईं राज्यों में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी स्कायमेट वेदर के अनुसार आज देश के कईं राज्यों में धूल भरी आंधी आ सकती है।

एजेंसी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पास एक नया विक्षोभ बना है जिसके बाद आज मध्य भारत के कईं राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। इनमें गुजरात, राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब शामिल हैं। गुजरात और राजस्थान इससे ज्यादा प्रभावित रह सकते हैं जहां धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में बारिशखी संभावना भी है।

दिल्ली में आज जहां आंधी-तूफान आ सकता है वहीं कल यानि 16 और 17 अप्रैल को बारिश का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

इससे पहले दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी तेज आंधी-तूफान के बाद बारिश की वजह से मौसम बदला हुआ है। सुबह से भी बादलों का डेरा नजर आया।

Similar News