अब Bhopal में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, नाले में मिला शव

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह एक मंडवा बस्ती के पास नाले में एक नौ साल की बच्ची का शव मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची शनिवार रात 8 बजे से लापता थी। इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इस बारे में कमला नगर थाना पुलिस को भी शिकायत की गई थी। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की, उधर पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाए हैं, समय रहते अगर उसकी तलाश शुरू की जाती तो वह मिल जाती। लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बच्ची का शव जैसे ही हमीदिया अस्पताल पहुंचा, वहां आए परिजनों ने हंगामा किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए गृहमंत्री बाला बच्चन ने एएसआई और 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की बात कही है। गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस ने सभी साक्ष्य जुटा लिए हैं। आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा, उसकी पहचान कर ली गई है। इसके साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के लिए 20 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

पुलिस ने कहा आस-पास ढूंढों, मिल जाएगी बच्ची के रिश्तेदारों का कहना है कि वह रात 8 बजे के करीब घर से कुछ दूर एक दुकान पर सामान लेने गई थी। इसके बाद वापस वापस नहीं लौटी। फिर उसकी खोज शुरू हुई, लेकिन जब आस-पास में वह नहीं मिली तो 9 बजे उसके माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया और कहा कि वह पास में ही कहीं खेल रही होगी। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने यह भी कहा कि वह किसी के साथ भाग गई होगी। इसके बाद वे वापस लौट आए और फिर रातभर आस-पास के इलाकों में उसे तलाशते रहे।

जब इलाके के पार्षद को इस बात की घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को फोन कर बच्ची की तलाश तुरंत शुरू करने के लिए कहा। देर रात 11:30 बजे करीब थाने से तीन कांस्टेबल बच्ची के घर पहुंचे और वहीं कुर्सी लगाकर बैठ गए। रहवासियों का कहना है कि दो कांस्टेबल शराब के नशे में थे और बच्ची के बारे में अभद्र भाषा बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्ची के परिजनों से चाय और गुटका खिलाने की भी मांग की।

जब नाले से बच्ची की लाश बाहर निकाली गई तो उसके गले पर निशान थे और उसके हाथ पर भी बांधे जाने के निशान थे। घटना की सूचना मिलने के बाद भोपाल से सांसदी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बच्ची के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंची।

Similar News