World Water Day 2022: जानिए महत्व, इतिहास और थीम के बारे में

World Water Day 2022: आइये जानते हैं विश्व जल दिवस के बारे में...

Update: 2022-03-22 06:49 GMT

World Water Day 2022: पृथ्वी के सबसे आवश्यक तत्वों में से एक है जल! जल के बिना जीवन की कल्पना करना लगभग असंभव है इसी वजह से जल को जीवन कहा गया है। आजकल बढ़ते औद्योगिकरण और जल के अत्यधिक उपयोग की वजह से मानव जीवन में पानी की तेजी से कमी आती जा रही है और इस विकट परिस्थिति का सामना हर व्यक्ति को करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि जल सभी तरह के जीवो के अस्तित्व का एक प्रमुख हिस्सा है इसी वजह से हर वर्ष 22 मार्च विश्व जल दिवस यानी वर्ल्ड वाटर डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे प्रमुख कारण है कि लोगों को ताजे पानी के महत्व और इसके महत्वपूर्ण संसाधन के मैनेजमेंट के बारे में बताया जा सके और जागरूकता फैलाई जा सके। आज विश्व जल दिवस के मौके पर चलिए एक नजर डालें इस दिन के इतिहास और इस दिन के महत्व पर;

वर्ल्ड वाटर डे का इतिहास (World Water Day)

इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र की तरफ से की गई, इसके पीछे का उद्देश्य था पूरे विश्व को पानी की जरूरत से अवगत कराना। वर्ष 1992 में रियो डी जेनेरियो, जो कि ब्राजील में स्थित है, में आयोजित यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट (UNCED) कार्यक्रम के तहत वर्ल्ड वाटर डे को मनाने का प्रस्ताव पारित कराया गया। उसके पश्चात वर्ष 1993 से जल के प्रति सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में जारी किया गया। 22 मार्च 1993 को सबसे पहले विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया।

क्या है World Water Day 2022 की Theme?

प्रत्येक वर्ष विश्व जल दिवस को मनाने के लिए एक नई थीम रखी जाती है. इस वर्ष की थीम है "भूजल;अदृश्य को दृश्यमान बनाना।" आपको बता दें इस थीम को इंटरनेशनल ग्राउंड वाटर रिसोर्स एसेसमेंट सेंटर (IGRAC) के द्वारा प्रस्तावित किया गया।

इस दिन को मनाने का एकमात्र मुख्य उद्देश्य है कि पूरी दुनिया यह समझ सके कि पानी बचाना कितना जरूरी है, क्योंकि पानी हमारा मूलभूत संसाधन है और इसके द्वारा कई तरह के काम भी संचालित होते हैं। इसकी कमी से बहुत से क्रियाकलाप ठप हो सकते हैं। इसलिए पानी बचाएं और अपना भविष्य सुरक्षित बनाएं।

Tags:    

Similar News