World Richest Man: बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, इस बिलेनियर को किया पीछे

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:10 GMT

न्यूयॉर्क। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने Amazon के फाउंडर एवं सीईओ जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। बेजोस के Amazon की क्वार्टर थ्री में 7 बिलियन डॉलर की स्टॉक वेल्यू गिरने के बाद बिल गेस्ट के लिए नंबर वन बनने का रास्ता साफ हो गया। बता दें कि बेजोस सबसे धनी 400 अमेरिकियों की फोर्ब्स की सूची में पहली बार साल 1998 में आए थे। इसके बाद Amazon 1.6 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ पब्लिक हो गई थी। गुरुवार को Amazon के शेयर्स कुछ घंटों में ही 7 फीसदी तक गिर गए थे। इससे बेजोस को 103.9 बिलियन (लगभग 7,36,000 करोड़) का नुकसान हुआ था।

बता दें कि बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की कीमत फिलहाल 105.7 बिलियन डॉलर (लगभग 7,49,000 करोड़) है। इसके बाद वह दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। बेजोस ने साल 2018 में 24 साल से नंबर वन रहे बिल गेट्स को पीछे कर ही दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने थे। उस दौरान उनकी कंपनी की नेट वर्थ 160 बिलियन डॉलर थी।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक Amazon द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि तीसरे क्वार्टर में कंपनी की नेट इनकम में 26 फीसदी की गिरावट आई है। साल 2017 के बाद पहली बार कंपनी की नेट इनकम में कमी आई है। शेयर बाजार में कुछ घंटों की ट्रेडिंग के दौरान ही अमेजन के शेयर 9 फीसदी तक गिर गए थे।

फोर्ब्स की साल 1987 में जारी की गई दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में बिल गेट्स 1.25 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे।

Similar News