World Economic Forum : भारत के 63 अमीरों के पास देश बजट से भी ज्‍यादा दौलत, रिपोर्ट में और भी चौंकाने वाले खुलासे

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

WEF : भारत में अमीरों की दौलत और संपत्ति को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है। इसके मुताबिक देश में एक प्रतिशत लोगों के पास 70 प्रतिशत आबादी की कुल जमा संपत्ति के चार गुना बराबर की दौलत है। इससे भी ज्‍यादा चौंकाने वाली बात यह है कि देश में 63 ऐसे दौलतमंद हैं जिनके पास देश के बजट से भी अधिक धन है। बजट के बारे में आपको बता दें कि वर्ष 2018-19 में देश का बजट 24 लाख 42 हजार 200 करोड़ रुपए था। यह आंकड़े दावोस में WEF यानी वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम में ऑक्‍सफेम ने अपनी रिपोर्ट में पेश किए हैं।

रिपोर्ट में भारत के अलावा विश्‍व के अमीरों के पास जो धन है, उसका भी उल्‍लेख किया गया। इसमें कहा गया है कि दुनिया भर के 2153 अमीर ऐसे हैं जिनके पास पूरे विश्‍व की आबादी के 60 प्रतिशत लोगों की तुलना में अधिक दौलत है। 60 प्रतिशत का मतलब 4.6 अरब लोग होते हैं। रिपोर्ट में ये आंकड़े पेश करते हुए मुख्‍य बिंदु पर ध्‍यान दिलाया गया कि जाहिर हो रहा है कि विश्‍व में आर्थिक असमानता कितनी तेजी से बढ़ी है। अमीरों की दौलत तेजी से बढ़ रही है और वे पहले से भी अधिक तेजी से अमीर होते जा रहे हैं। वर्ष 2019 की संपत्ति की गिरावट को छोड़ दें तो एक अनुमान के अनुसार बीते एक दशक में दुनिया में तेजी से रईसों की तादाद बढ़ी है।

इंडिया के सीईओ ने रखी अपनी बात विश्‍व इकोनॉमिक फोरम में ऑक्‍सफेम इंडिया के CEO अमिताभ बेहर ने यहां अपना पक्ष रखा। उन्‍होंने कहा कि समाज में गरीब व अमीर के बीच फासला बेहद तेजी से बढ़ा है। जब तक कि सरकार इस दिशा में पहल नहीं करती, यह खाई मिटाना कठिन होगा। समाज की इस आर्थिक असमानता को कम करना है तो निश्चित ही सरकार को गरीबों के हित में ठोस नीतियों को लाना होगा।

Similar News