नूपुर शर्मा को मारने के लिए पाकिस्तान से आए गुसपैठिये ने ख़ुफ़िया एजेंसी को क्या-क्या बताया

Nupur Sharma Pakistan Rajasthan: पाकिस्तानी घुसपैठिए से पूछताछ में पता चला कि मौलवियों की मीटिंग के बाद वह नूपुर शर्मा को मारने के लिए निकला था

Update: 2022-07-20 12:25 GMT

Pakistani Infiltrator Nupur Sharma: नूपुर शर्मा को मारने के लिए पाकिस्तान से हिंदुस्तान आये घुसपैठिए से पूछताछ में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. श्रीगंगानगर में भारत-पाक बॉर्डर में पकड़े गए आरोपी रिजवान अशरफ से RAW, IB पूछताछ कर रही है. जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से भारत आने के लिए घुसपैठिए ने 5 बार बसें बदली और बॉर्डर पार करने के लिए 20 किलोमीटर पैदल चला. गूगल मैप की मदद से उसके दूरी तय की. 

दो चाकू और मजहबी किताब लेकर आया था 

श्रीगंगानगर SP आनंद शर्मा ने बताया है कि घुसपैठिया रिजवान अशरफ जिसकी उम्र 24 साल है , वह इंटरनेशनल बॉर्डर से 180 किमी की दूरी में पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के कोठियार शेख का रहने वाला है. 16 जुलाई को रात 11 बजे BSF की पेट्रोलिंग टीम ने उसे हिंदुमलकोट बॉर्डर के पास पकड़ा था. 

आरोपी के पास से मजहबी किताबें और दो 11-11 इंच के चाकू और भारत का मैप सहित कपड़े और खाने का सामान मिला था. BSF ने आरोपी को पुलिस के हवाले सौंप दिया था. जिसके बाद IB और RAW की टीम ने उससे पूछताछ शुरू की थी. 

आरोपी रिजवान अशरफ से पूछताछ में पता चला है कि वो सिर्फ नूपुर शर्मा का गला काटने के मकसद से भारत में घुस आया था, उसे पता भी नहीं था कि नूपुर शर्मा कहाँ रहती हैं. 

मौलवियों की मीटिंग के बाद बनाया प्लान 

पता चला है कि नूपुर शर्मा की मोहम्मद पर कमेंट के बाद से ही रिजवान अशरफ गुस्से में था, पाक के पंजाब में कट्टरपंथी मुसलमानों और मौलानाओं की बैठक हुई थी जिसमे नूपुर शर्मा के खिलाफ फतवा जारी किया गया था. इस बैठक के बाद ही रिजवान ने ठान लिया था कि वो अब नबी की गुस्ताखी करने वाली महिला का सिर कलम कर देगा। रिजवान का प्लान पहले अजमेर दरगाह जाकर माथा टेकना था और उसके बाद नूपुर शर्मा का गला काटना था. 



Tags:    

Similar News