War Box Office collection Day 1 : रच दिया इतिहास, मिली भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:09 GMT

War Box Office collection Day 1 : Hrithik Roshan और Tiger Shroff की फिल्म 'वॉर' कल यानी बुधवार को रिलीज हुई। देशभर में फिल्म के जबरदस्त स्वागत हुआ। एडवांस बुकिंग के दम पर इसके ज्यादातर शो पहले ही भर चुके थे। अब इस फिल्म की पहले दिन की कमाई ने बता दिया है कि वाकई लोगों में रितिक और टाइगर को साथ देखने के लिए बेकरार थे। पहले दिन इस फिल्म ने 51.60 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह केवल हिंदी संस्करण से आई है इसलिए यह अभूतपूर्व है। आज तक किसी भी हिंदी फिल्म ने इतनी बड़ी ओपनिंग हासिल नहीं की है।

बॉलिवुड की सबसे बड़ी ओपनर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' थी। यह भी 'यश राज' बैनर की फिल्म थी और इसे पहले दिन 50.75 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। बता दें कि फिल्मी जानकार भी War की अच्छी शुरुआत को लेकर आश्वस्त थे। इसे इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग तो तय ही था। 2 अक्टूबर की छुट्टी का इसे बड़ा फायदा हासिल हुआ है।

इस फिल्म को देशभर में लगभग 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह आंकड़ा इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली 'भारत' से काफी कम है। सलमान खान की 'भारत' ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपए कमाए थे। 'वॉर' इससे आगे निकल गई है, अब लग रहा है कि यह हर रिकॉर्ड में Bharat को हराएगी। 'मिशन मंगल' पहले दिन की कमाई के मामले में अब तीसरे नंबर पर है, इसे 29.16 करोड़ रुपए मिले थे।

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=tQ0mzXRk-oM[/embed]

'वॉर' में कई खूबियां हैं और इसकी इतनी बुराई भी नहीं है। समीक्षाओं में इसे औसत ही बताया जा रहा है, तो नुकसान तो इसे नहीं होगा। रितिक और टाइगर के फैन्स भी इसे देख लेते हैं तो यह बड़ी रकम कमा लेगी। फिल्म की ताकत इसके दो गाने 'घुंघरू टूट गए' और 'जय जय शिव शंकर' भी हैं। दोनों ही जबरदस्त हिट हुए हैं। दोनों को ही बढ़िया फिल्माया गया है और इनके लिए काफी महंगे सेट लगाए गए थे।

कमाल के एक्शन सीन इसमें देखने को मिलेंगे। विदेशी फिल्मों के स्तर को यह एक्शन छूता है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया, वे पहले 'बैंग बैंग' बना चुके हैं। इस स्टोरी को जरूर कमजोर बताया जा रहा है। रितिक और वाणी रोमांस भी इसमें देखने को मिलेगा। वाणी कपूर इसमें एकमात्र हीरोइन हैं।

हिंदी, तमिल और तेलुगु में इसे एक साथ रिलीज किया गया है। इन सभी भाषाओं में ही इसका प्रचार भी हुआ था।रितिक रोशन इसमें टाइगर श्रॉफ के गुरु बने लेकिन हालात दोनों को आमने-सामने ले आते हैं। फिर अंत में दोनों को एक साथ कर दिया गया है।

करीब 13 साल बाद रितिक रोशन ने यशराज बैनर का हाथ थामा है। इससे पहले रितिक रोशन ने साल 2006 में आई 'धूम 2' में काम किया था। इसकी हीरोइन ऐश्वर्या राय थीं और यह जबरदस्त हिट थी। लोगों का मानना है कि 2006 की 'धूम' के बाद बड़े परदे पर अब रितिक पहली बार इतने हैंडसम नजर आ रहे हैं। टाइगर की भी तारीफ और उनके डांस को रितिक के स्तर का बताया जा रहा है।

Similar News