Video: रैली में खाली कुर्सियों की फोटो खींचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पत्रकारों की पिटाई

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:05 GMT

चेन्नई। चुनावी मौसम में पार्टी की साख पर किसी तरह का बट्टा न लगे, इसके लिए सियासी दल अब खुलेआम मारपीट पर उतर आए हैं। इसकी एक तस्वीर तमिलनाडु से सामने आई है। यहां के विरुधुनगर में एक फोटो जर्नलिस्ट कांग्रेस की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों की तस्वीरें खींच रहा था। बस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ये नागवार गुजरा और उन्होंने उस फोटो जर्नलिस्ट को पीटना शुरू कर दिया। जिस फोटो जर्नलिस्ट को पीटा गया है, उसकी पहचान आरएम मुथ्थूराज के रुप में हुई है, जो एक तमिल मैगजीन के लिए काम करते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद ये घटना सामने आई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कांग्रेस कार्यकर्ता फोटो जर्नलिस्ट के हाथ से कैमरा छीनने की कोशिश कर रहे है, जब वो रैली में खाली पड़ी कुर्सियों की फोटो खींच रहा है। साथी के साथ मारपीट होते देख मौके पर मौजूद दूसरे पत्रकार हरकत में आए। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। जिस फोटो जर्नलिस्ट के साथ मारपीट की गई है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि ये विरुधुनगर में ये रैली लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र की तैयारियों के लिए लिहाज से आयोजित की गई थी। जिसमें तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केएस अलागिरी, मणिकम टैगोर और विरुधुनगर सीट से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार मौजूद थे।

Similar News