VIDEO: देखिए रानू मंडल का पहला पूरा गाना, रिलीज होते ही व्यूज लाखों पार!

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:09 GMT

नई दिल्ली: इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल (Ranu Mondal) एक बार फिर पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनका पहला गाना 'तेरी मेरी कहानी' कुछ देर पहले ही यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. इस मोस्ट अवेडेट रोमांटिक सॉन्ग के सामने आते ही लोग इसके दीवाने हुए जा रहे हैं.

कहना गलत नहीं होगा कि अपने रिकॉर्डिंग वाले वीडियो के बाद एक बार बार फिर से रानू मंडल (Ranu Mondal) इंटरनेट पर छा चुकी हैं. कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के साथ रानू मंडल (Ranu Mondal) के पहले गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. देखिए यह सॉन्ग...

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=VCTk-IUNnpc[/embed]

इस वीडियो की बात करें तो यह हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की आगामी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का गाना है. गाने का वीडियो काफी जबरदस्त है. इस वीडियो में बीच बीच में बॉलीवुड की डेब्यू सिंगर रानू मंडल (Ranu Mondal) की झलक भी नजर आ रही है.

बता दें, कुछ दिनों पहले हिमेश (Himesh Reshammiya) ने रानू के साथ एक गाना 'तेरी मेरी कहानी' मुंबई में रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद रानू की जिंदगी ही बदल गई. अब एक बार फिर से इसी गाने के सामने आते ही रानू फिर से सोशल मीडिया पर छा गई है. टिप्स द्वारा यूट्यूब पर कुछ घंटे पहले रिलीज किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.

Similar News