UNION BUDGET 2020: तेजस की तरह 1000 से ज्यादा PRIVATE TRAIN चलाने का ऐलान

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

नई दिल्ली: UNION BUDGET 2020 में वित्तमंत्री सीतारमण ने रेलवे बजट (Rail Budget 2020) में कई योजनाओं को लागू करने का ऐलान किया है. देश में मंदी के दौर से गुजर रही रेलवे को अमृत देने के लिए केंद्र सरकार अब PPP मॉडल पर ज्यादा फोकस करेगी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट (Budget 2020) में घोषणा की है तेजस ट्रेन सेवा की तरह ही अन्य ट्रेनों में भी PPP मॉडल का इस्तेमाल होगा. नए वित्तीय वर्ष भारतीय रेल (Indian Railways) में विभिन्न योजनाएं लागू की जाएगी. केंद्र सरकार रेलवे की कमाई पर पूरी तरह से फोकस करने जा रही है.

1150 नई ट्रेन PPP मॉडल के तहत शुरू होंगे केंद्रीय वित्त मंत्रालय का कहना है कि हाल ही में PPP मॉडल के तहत तेजस ट्रेन सेवा शुरू की गई थी. केंद्र सरकार रेलवे की रफ्तार तेज करने के लिए PPP मॉडल का विस्तार करेगी. इसके तहत 1150 नई ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव. इन सेवाओं में निजी भागीदारी से पैसा जुटाया जाएगा. केंद्रीय मंत्री का कहना है कि अभी भी भारतीय रेलवे में खर्चा ज्‍यादा और कमाई कम है. इसकी वजह से सेवाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा पाता है.

ये भी हैं भारतीय रेलवे के लिए सरकार के मुख्य कदम -मानव रहित रेल फाटकों को समाप्त कर दिया है -27,000 किमी लंबी रेल लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा -मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड रेल के कार्य में तेजी लाई जाएगी -रेलवे के स्वामित्व वाली भूमि पर बड़े पैमाने पर सोलर क्षमता स्थापित करने का भी प्रस्ताव है -550 स्‍टेशनों पर वाईफाई शुरू कर चुके हैा -रेलवे की जमीन पर विकास कार्य किए जाएंगे -रेलवे के साथ साथ सोलर पावर पलांट लागए जाएंगे

Similar News