रूस यूक्रेन युद्द की भविष्यवाणी हिन्दू पंचांग में पहले ही हो चुकी थी? ये जानकारी आपको हक्का-बक्का कर देगी

Ukraine Russia War was predicted: हिन्दू पंचांग में तरीक सहित युद्ध की भविष्यवाणी हुई थी

Update: 2022-02-25 10:08 GMT

Ukraine Russia War was predicted: रूस यूक्रेन में  बीते 34 घंटों से लगातार हमला कर रहा है, रूस के आगे बाकि अन्य तथाकथित महाशक्तियों ने यूक्रेन की मदद करने से मुंह फेर लिया है, किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि रूस के राष्ट्रपति इस तरह जंग छेड़कर आम यूक्रेनी नागरिकों का कत्लेआम करेंगे। लेकिन हिन्दू पंचांग में इस भयावह घटना की भविष्यवाणी पहले ही हो चुकी थी. ना कोई बाबा वेंगा ना ही कोई नास्त्रेदमस बल्कि हिन्दू पंचांग में यह युद्ध होने का दावा किया गया था। 

क्या लिखा है पंचांग में 

साल 2022 के हिन्दू कैलेंडर में एक ऐसा भी प्रष्ट है जिसमे वर्तमान वर्ष में होने वाली घटनाओं का ज़िक्र होता है, साफ़-साफ़ कहें तो ग्रह नक्षत्रों में बदलाव का आंकलन कर इसका पृथ्वी और देशों सहित नागरिकों में होने वाले असर की भविष्यवाणी लिखी होती है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध का भी ज़िक्र हिन्दू पंचांग में किया गया है। 



 लिखा है कि- लगभग 2 फरवरी, 2022 ई. के बाद 7 अप्रेल सन 2022 ई. तक शनि-मंगल का मकर राशि में योग यूरोपीय देशों को निति विश्व्यापी अशांति किवा अधोषित युद्द का वातावरण बना सकती है. बता दें कि कीव यूक्रेन की राजधानी है जिसका जिक्र हिन्दू पंचाग में किया गया है। 

ऐसा नहीं है यह कोई तुक्का मारा गया है, इससे पहले साल 2020 में महामारी, युद्ध, हवाई हादसे का ज़िक्र था जो सब सच साबित हुआ था, इसी के साथ साल 2021 में महामारी, भूखमरी, अफ़ग़ानिस्तान में आतंकी हमले, भारत में आतंकी हमले, चीन की घुसपैठ का भी जिक्र किया गया था। 

सोशल मीडिया में लोग इस पोस्ट को शेयर कर रहे 

हिन्दू पंचांग में लिखी भविष्यवाणियां कई सालों से सच साबित हो रही हैं. लोग सोशल मीडिया में युद्ध के बारे में बताती भविष्यवाणी वाले कैलेंडर की कटिंग शेयर कर रहे हैं और हिन्दू पंचांग को तैयार करने वाले विद्वानों की तारीफ कर रहे हैं. 

Tags:    

Similar News