हैदराबाद में दुर्गा पंडाल के अंदर बुर्का पहने दो मस्लिम महिलाएं घुसीं और मूर्तियों को तोड़ डाला

Muslim Women Hyderabad Durga Pandal: हैदराबाद के खैरताबाद इलाके में दुर्गा पंडाल के अंदर मुस्लिम महिलाओं ने तोड़फोड़ मचा दी, मूर्तियों को खंडित कर दिया

Update: 2022-09-27 13:49 GMT

 Hyderabad Durga Pandal Muslim Women's News: हैदराबाद के खैरताबाद इलाके में सजे दुर्गा पंडाल में दो बुर्का पहनी मुस्लिम महिलाओं ने यहां लगी मूर्तियों को तोड़ डाला। हिन्दू त्योहारों से नाराज मुस्लिम महिलाओं ने पंडाल के अंदर घुसकर मूर्तियों को खंडित किया। जिसके बाद पुलिस से शिकायत हुई तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.  

मामल हैदराबाद के खैरताबाद इलाके का है जहां नवदुर्गा त्यौहार को लेकर भव्य दुर्गा पंडाल सजाया गया था. लेकिन कट्टरपंथी मुस्लिम महिलाओं को यह बर्दाश्त नहीं हुआ. मंगलवार सुबह के वक़्त जब बहुत कम लोग पंडाल में मौजूद थे तभी बुर्का पहने दो महिलाऐं दुर्गा पंडाल के अंदर प्रवेश करती हैं और देवी मां सहित अन्य मूर्तियों को तोड़ने लगती है. 

दुर्गा पंडाल में मुस्लिम महिलाओं ने तोड़फोड़ मचाई 

बताया गया है कि दोनों मुस्लिम महिलाओं ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहना हुआ था, दोनों ने मिलकर दुर्गा पंडाल में स्थापित देवी मां और अन्य मूर्तियों को तोड़ने का काम किया। उन्हें ऐसा करते किसी ने देख लिया। इससे पहले आरोपी महिलाएं मौके से निकल पाती पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। 

बताया गया है कि पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद दोनों ने नौटंकी करनी शुरू कर दी, ऐसा बर्ताव किया जिससे पुलिस को लगे की दोनों की मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं. हालांकि पुलिस ने मुकदमा कायम कर दिया है और जांच में जुट गई है. 

Similar News