पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, डिब्बों में दबे कई यात्री

Guwahati Bikaner Express Accident: राजस्थान से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में पटरी से उतरी

Update: 2022-01-13 13:49 GMT

West Bengal Train Accident: राजस्थान (Rajasthan) से गुवाहाटी (Guwahati) जा रही बीकानेर एक्सप्रेस (Guwahati Bikaner Express) पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हादसे को शिकार हो गई है। खबरो के तहत ट्रेन के आधा दर्जन डिब्बे पटरी से नीचे उतर कर न सिर्फ आपस में टकरा गए बल्कि उनके पलट जाने से काफी संख्या में यात्री डिब्बे में दबे हुए है।

भयावाह है हादसा

बताया गया है कि हादसे में मरने वालों की संख्या अब तक 3 लोगो की बताई जा रही है लेकिन हादसे की भयावहता को देखते हुए काफी संख्या में यात्रियों के प्रभावित होने की संभावना है। मौके पर बचाव अभियान शुरू हो गया है। वही यात्रियों में चीख पुकार मची हुइ्र्र है।

शुरू किया गया स्ट्रीग ऑपरेशन

पलटे हुए डिब्बों में बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। हादसे में फंसे लोगो को निकालने के लिए स्ट्रीग ऑपरेशन शुरू किया गया है। जिससे ज्यादा-से-ज्यादा यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया जाए। ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही हादसे में दबे लोगो की सच्चाई सामने आ पाएगी।

भारतीय रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है की गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 के पटरी से उतरने की उच्च स्तरीय रेलवे सुरक्षा जांच के आदेश दिए गए हैं। रेलवे ने  हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जो की है 03612731622, 03612731623 .


Tags:    

Similar News